हमारे देश के लोगों को बड़ी प्राब्लम रहती है ।
मच्छरों के बारे में , चिन्तित हैं का , पूरे देश में आतंकवादियों से ज्यादा इनका आतंक है ।
मैं मच्छरों के बारे में नहीं , बार-बार परेशान करनें वाले लोगों की बात कर रहा हूँ ।
आप आज नहीं पूछे कि हम कैसे इस समय , आप के पास तक पहुँचे ।
मुझे मालूम है तुम , कोई जुगाड़ लगा कर आये होगे ।
ना , अबकी बार , पास बनवाये हैं , आपसे मिलनें के लिये ।
इधर कोई पास तो जारी ही नहीं हुआ मेरे कार्यालय से -- ।
सच बतायें एकदम फर्जी हैं लेकिन कोई कह नहीं सकता , आप भी नहीं ।
देखें ।
लेकिन शर्त ये है कि , चुप ही रहियेगा, जैसे देश के तमाम जरुरी मुद्दे पर रहते हैं । लीजिये देखिये ।
इस पर तो मेरा भी हस्ताक्षर है , लेकिन मैंने तो बनाया ही नहीं ।
हम कब कह रहे हैं कि आपनें बनाया है , मैं तो कह ही रहा हूँ कि फर्जी है ।
मैं कार्यवाही करुँगा , तुम्हारे खिलाफ ।
कार्यवाही क्या करियेगा , आपको पता भी रहता है कि आप कहाँ-कहाँ दस्तखत कर देते हैं ।
तुमनें ये दस्तखत किससे बनवाये , सच बताना ।
सुनियेगा तो आप मेरे भी फैन हो जाईयेगा ।
जल्दी बताओ ।
दादा का हस्ताक्षर किसनें बनाया है , उस संस्थान के इस्तीफा वाले कागज पर , पता है ।
इस बारे में मुझे कुछ मालूम नहीं है , लेकिन कुछ लोग दस्तखत को जाली बताकर हल्ला कर रहे हैं ।
हाँ , मैं उसी डिस्प्युटेड दस्तखत की बात कर रहा हूँ । जिसके कारण दादा का रंग सांवला हो रहा है ।
तुम बात को लम्बा कर रहे हो , जानते हो तो बताओ , किसका दस्तखत है ।
सच्चाई सुनियेगा , आपके नाक के नीचे ही सब कुछ होता है , लेकिन आप को वह नजर नहीं आ सकता ।
देखो कुछ लोगों पर मुझे शक रहता है , लेकिन वे जादूगर टाईप के हैं , उनपर मेरा बस नहीं चलता ।
हाँ ये सब बात हम जनता को खूब मालूम है ।
तुम दस्तखत वाली बात को क्यों नहीं बताते ।
उस्ताद की जगह पर , नये जमूरे को दस्तखत की नकल करना पड़ा , जल्दबाजी में , इसी से गड़बड़ा गया ।
ये बात तुम्हें कैसे पता चली ।
कुछ बातें आप को बताना खतरनाक हो सकता है ।
मैनें वादा किया है कि किसी से कुछ नहीं कहूँगा , अब तो बताओ ।
मैडम के सामनें आपको अपना होश तो रहता नहीं , वादा क्या याद रखियेगा ।
कुछ हिन्ट ही दे दो, यदि नहीं बताना चाहते हो ।
हम बता देंगे , लेकिन बदले में मुझे क्या मिलेगा ।
तुम ब्लैक मेल करना चाहते हो ?
जी नहीं , हमेशा मौका चूक जाता था । अबकी मौके का लाभ लेना चाहता हूँ ।
अच्छा क्या चाहते हो बोलो ।
तैयार हैं तो सुनिये - पहला मिलेटरी की ५०% सप्लाई मेरे हाथ रहेगी , दूसरा- मुझे राज्य सभा की --- ।
इतनी बड़ी माँग ? मैं पूरी नहीं कर सकता , राय लेकर कुछ बता सकता हूँ ।
ठीक है , सबसे राय लेकर , मुझे मिस काल दीजियेगा । नमस्कार ।
मैं भी कितना वो हूँ , मुझे क्या जरुरत है , वैसे लोगों की , थका दिया मूर्ख नें ।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें