सुनें कुछ लल्लन भाई ।
क्या हुआ खेदू , काहे भन्ना रहे हो ?
कोई पके हुए नेता हैं , बिफरे पड़ें हैं कि हमका २नम्बरी बनाओ नै तो हम पोखरे में ले के सबका बईठ जाबै ।
नहीं खेदू , ऐसा कैसे हो सकता है ।
ना लल्लन भाई, यही हम सुने हैं । तबै से हम परेशान हैं कितना सच्चा आदमी है बेचारा ओकर लोग बात नै मान रहे हैं ।
खेदू मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है ।
तब का बड़का बईठक बाज बनत हो लल्लन भाई ।
देखो खेदू , दिग्गी का बाजार खत्म , राजनीति से मेरी रुचि खत्म ।
जानत हो लल्लन , अगर तुम बाजार में खड़ा होकर कहबो कि हम डाकू हैं तो, तुमका कउनो चोरो नैं मानिगा ।
हम काहें कहेंगे कि हम डाकू हैं ।
हाँ लल्लन , पहली बार उ भला नेता ,खुलेआम कह रहा है कि हम २नम्बरी हैं , लेकिन बेचारे के --- ।
लेकिन क्या , खेदू ?
सबका बेचारा न्योता दे-देकर , बुला-बुलाकर , छाती पीट-पीटकर चिल्ला रहा है और कोई मानें का तैयारे नैना ।
खेदू तुम काहे पागल हो रहे हो , अगर लोग उन्हें २ नम्बरी नहीं मान रहे तो ?
बात तो तुम सही कहत हो लल्लन , लेकिन तुमका याद है ना , बाबू भाई को उ मोहना २ नम्बरी कहे रहा ।
हाँ , उसके बाद बाबू के लोगों नें , जी भर के मोहन को कूटा था ।
केवल कूटबे नैं करेन ओका , नरिया में लथेड़-लथेड़ के मारे के बाद ,ओकर बाल ,भौं सब बनवा दिये रहें ।
तुम ये सब क्यों याद कर रहे हो ?
वही ना हमका अचरज होय रहा है कि ई कईसा है जो खुदै अपनें को २ नम्बरी कहलावे चाहत है ।
खेदू यह भी तो हो सकता है कि २ नम्बर उसका लकी नम्बर हो, जैसे खिलाड़ी लोगों का ।
खबर यहू है कि कउनो , पहिले ही ए के दो नम्बरी वाला बिल्ला झटक के सीना पे लगा लिहिस है ।
हो सकता है वह ,दो नम्बरी कहलानें के ज्यादा योग्य रहा हो ।
लल्लन भाई , जउनें गुट में ई रहत हैं ना , ओमे कई काबिल दो नम्बरी हैं ।
तब तो , कौन ज्यादा २ नम्बरी कहलानें के काबिल है , यह परखना तो बहुत मुश्किल है ।
लल्लन भाई , हम सुना है कि जेका २ नम्बरी के ताज दिया गवा है उ १० नम्बर वालन की बहुत इज्जत करत है ।
अपनें से सिनियर की इज्जत तो करना चाहिये , १० नम्बरियों के सामनें २ नम्बरी की क्या बिसात ।
लल्लन हम सुनें कि , २ नम्बरी के बिल्ला के लिये ई १० नम्बरियन के लगें , हूल पैतरा देवे ।
लेकिन बाद में पैर पर गिरना पड़ होगा , अपनें से सिनियर के आगे ।
सुना है कि बेचारे , बड़े-बड़े नम्बरियन के इहाँ भी गये, लेकिन कउनो नै सुनेस बेचारे के चित्कार ।
कोई ना कोई रास्ता तो निकल ही आयेगा खेदू , देखना ।
हम सुनें हैं कि असली २ नम्बर वाले बिल्ला की जगह , डुप्लिकेट बिल्ला मिले के उम्मीद है ।
तो खेदू भाई , उनको तुम्हारे विचार से क्या करना चाहिये जब किसी नें नहीं सुना तो ।
लल्लन भाई हमरे विचार से उनका चाही कि बड़ा सा पोस्टर पीठ पर सटा के चलें जे पे लिखा हो कि -
" मैं हूँ , देश का पहला सच बोलनें वाला नेता , असली और खाटी २नम्बरी कहलानें का हकदार , बाकी यदि कोई दूसरा २ नम्बरी होनें का दावा करता है तो लोग उसे दो नम्बरी ना मानें । "
सत्यमेव जयते ।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें